नारी (ऊना)। विधायक विवेक शर्मा ने बसाल गांव में जन संवाद कार्यक्रम में स्थानीय जनता की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने झंबर-लाम-जोगीपंगा सड़क के लिए 12 करोड़ की स्वीकृति की जानकारी दी। इससे क्षेत्र के गांवों का विकास से जुड़ाव मजबूत होगा। साथ ही बोल क्षेत्र में 300 कनाल भूमि पर इंडस्ट्रियल यूनिट स्थापित करने की घोषणा की। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। विधायक ने अपने दस माह के कार्यकाल की उपलब्धियां साझा करते हुए कहा कि वे सेवा के उद्देश्य से राजनीति में हैं और जनता से किए वादों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर उनका आभार जताया। संवाद