फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विधायक विवेक शर्मा ने वितरित किए 3.34 लाख के चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने शनिवार को जोगीपंगा गांव में जरूरतमंद लोगों को कुल 3.34 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। यह सहायता विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत दी गई, जिनका उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को राहत पहुंचाना है। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के पिछड़े और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक समय पर पहुंचे। चेक वितरण कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी उन्हें अवगत करवाया।विवेक शर्मा ने लोगों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र के समग्र विकास में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि वे लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें