कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा अग्निकांड पीड़ित अश्वनी धीमान से मुलाकात करते हुए।स्रोत स्वयं
- फोटो : संवाद
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बंगाणा में अग्निकांड में जली अश्वनी धीमान की दुकान का दौरा कर पीड़ित से मुलाकात की। इस अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ, जिससे दुकान मालिक को भारी क्षति उठानी पड़ी। विधायक ने मौके पर पहुंचकर अश्वनी धीमान को ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रशासन को नुकसान का शीघ्र आकलन कर राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक ने कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है और ऐसे कठिन समय में किसी को भी अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। स्थानीय लोगों ने उनके इस प्रयास की सराहना की और उम्मीद जताई कि पीड़ित को जल्द उचित सहायता मिलेगी। संवाद