फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विधायक त्रिलोक जंवाल ने माता चिंतपूर्णी मंदिर के दरबार में की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिंतपूर्णी (ऊना)। धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में मंगलवार को बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जंवाल ने माता चिंतपूर्णी मंदिर के दरबार में पूजा अर्चना- करके दर्शन किए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में इस समय भारतीय जनता पार्टी की ज्यादा राज्यों में सरकारें हैं। लोकसभा में भी और राज्यसभा में भी भारतीय जनता पार्टी के सांसदों की संख्या अधिक है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने दिल्ली में जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा तथा अमित शाह को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि 27 वर्षों के बाद दिल्ली में दिल्ली की जनता ने आपदा से मुक्त करवाया है और अब भारतीय जनता पार्टी के राज में दिल्ली में विकास की नई तस्वीर सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें