फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जलभराव पर विधायक सत्ती का सरकार-प्रशासन पर तीखा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, 2 अगस्त को भारी बारिश के बाद हुए नुकसान से नहीं लिया सबक
विज्ञापन

ऊना। ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने महज 12 दिन में दूसरी बार हुई भारी बारिश से शहर में हुई तबाही को लेकर प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और नगर निगम पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि 2 अगस्त को भारी बारिश के बाद हुए नुकसान से कोई सबक नहीं लिया गया, जिसके चलते वीरवार को फिर बरसाती पानी ने शहर में कहर बरपाया और लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। विधायक ने आरोप लगाया कि पहली आपदा के बाद भी नगर निगम और जिला प्रशासन ने ड्रेनेज व्यवस्था की सफाई व सुधार पर ध्यान नहीं दिया। नालों की सफाई के नाम पर केवल दिखावा किया गया, जिससे हालात जस के तस बने रहे। सफाई के नाम पर नगर निगम ने महज़ ड्रामा किया। कांग्रेस नेताओं की मशीनरी को भाड़े पर लाकर जगह-जगह खड़ा कर दिया, लेकिन उसने वास्तव में कितना काम किया, इसका कोई हिसाब-किताब नहीं रखा गया। सत्ती ने कहा कि यदि समय रहते नालों और ड्रेनेज की सही तरीके से सफाई करवाई जाती तो वीरवार की बारिश का पानी आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों में घुसकर नुकसान नहीं करता। उन्होंने मांग की कि नगर निगम और जिला प्रशासन इस लापरवाही की जिम्मेदारी तय करे और पीड़ितों को तुरंत मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें