दौलतपुर चौक: मावा कहोलां में लाखों के कामों का भूमिपूजन करते हुए विधायक राकेश कालिया। आयोजक
बोले, जनता ने अपने कामों के लिए ही फर्जी समाजसेवियों को छोड़ मुझे चुना
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया ने मवा कहोलां में स्थापित लोक सेवा केंद्र जनता को समर्पित किया। इसका सीधा लाभ जनता को होगा और उन्हें अपने कामों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। पंचायत घर के समीप इस भवन में सीएससी की सभी योजनाओं को लाभ मिलेगा। विधायक राकेश कालिया ने मवा कहोलां के विभिन्न कार्यों के लिए लगभग 15 लाख रुपये दिए थे। इनका भी भूमिपूजन किया गया। विधायक राकेश कालिया के एक साल के कार्यकाल में ही मवा पंचायत के लिए लगभग 15 लाख रुपये मुहैया करवाए गए। इस दौरान मवा कहोलां पंचायत के उपप्रधान प्रदीप कुमार ने विधायक राकेश कालिया का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि मवा कहोलां में खेल मैदान के लिए विधायक राकेश कालिया का विशेष स्नेह रहा है और इसके लिए पूर्व में विधायक रहते हुए भी बजट मुहैया करवाया गया था। विधायक राकेश कालिया ने कहा कि पंचायत उपप्रधान की ओर से जो भी मांगे रखी हैं, उनको पूरा करने के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा की गगरेट के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है और जनता ने अपने कामों के लिए ही फर्जी समाजसेवियों को छोड़ मुझे चुना है। उनके कामों के लिए रोजाना दफ्तर में सुबह दस बजे बैठता हूं। उन्होंने उपस्थित लोगों को फर्जी समाजसेवियों से बचकर रहने की अपील की। कहा कि जनता के समक्ष चुनाव से पहले आते है और उन्हें झूठे लालच देकर फसाने के बाद हर काम का हिसाब मांगते है और फिर जनता को अपने कामों के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है।