विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ के जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता राशि के चेक भेंट करते हु
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने शुक्रवार को उपमंडल अधिकारी के सभागार में क्षेत्र के 47 जरूरतमंद परिवारों को राहत राशि के चेक वितरित किए। विधायक ने इस दौरान करीब 4,20168 रुपए के चेक वितरित करते हुए प्रदेश सरकार की आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाणा क्षेत्र के लोग अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करने के लिए सोमवार को उनके कार्यालय में उनसे मिल सकते हैं। कहा कि वर्ष 2027 तक प्रत्येक घर तक पक्की सड़कें पहुंचाने का उनका लक्ष्य है। इसके लिए एक करोड़ रुपये का बजट पंचायतों को मुहैया कराया जा चुका है। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी सोनू गोयल, तहसीलदार अमित कुमार, खंड बिकास अधिकारी सुशील कुमार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव देसराज मोदागिल सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद