नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अर्शदीप संग विधायक विवेक शर्मा एवं होनहार का परिवार। संवाद
ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव पनोह के अर्शदीप सिंह पुत्र स्व. पूर्ण चंद ने नीट का एग्जाम उत्तीर्ण कर क्षेत्र सहित जिला ऊना का सम्मान बढ़ाया है। अर्शदीप ने कुल 720 अंकों में से 651 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने अंब के एक कोचिंग संस्थान से प्रशिक्षण लेकर मेहनत की और परीक्षा पास की है। उनकी इस उपलब्धि से उसकी मां शामली देवी सहित पूरा गांव प्रसन्न है। इससे पहले अर्शदीप 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर चुका है। शनिवार को कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने गांव के दौरे के दौरान अर्शदीप को सम्मानित भी किया। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। संवाद