फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दीपक सोनी को विधायक बबलू ने किया सम्मानित

Sat, 03 Aug 2024 03:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
दीपक सोनी को सम्मानित करते विधायक सुदर्शन सिंह बबलू एवं अन्य। स्रोत  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी
विज्ञापन
अंब (ऊना)। किस्मत का अड्डा गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन करके लौटे दीपक सोनी को चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सम्मानित किया। शुक्रवार को पंजोआ में विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने दीपक सोनी को माता की चुनरी भेंट की और सम्मानित किया। उन्होंने दीपक सोनी को भविष्य में गायन कैरियर में और उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपक सोनी की यह जीत न केवल क्षेत्र के लिए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। बड़ी बात है कि उपमंडल अंब के गांव पंजोआ के रहने वाले दीपक सौनी ने हाल ही में शानदार प्रदर्शन करके प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया था। दीपक ने दिल्ली में हीरांत स्टूडियों में आयोजित प्रतियोगिता में अपनी उम्दा गायकी से जजों और दर्शकों का दिल जीतकर प्रतियोगिता का विजेता बने हैं। इस मौके पर डाॅ. नरेश कुमार शर्मा, मास्टर ब्रहमदास, सुरिंद्र, कपूरदीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें