विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, शिव विवाह, नशे पर लघु नाटिका प्रस्तुत की
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भद्रकाली में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में स्थानीय विधायक राकेश कालिया ने शिरकत करते हुए होनहारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सतपाल सिंह वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, शिव विवाह, नशे पर लघु नाटिका, भंगड़ा, पंजाबी गिद्दा प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि विधायक राकेश कालिया ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए विद्यार्थियों को 5 हजार और स्टेज निर्माण के लिए साढ़े चार लाख के बजट की घोषणा की। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में अनमोल, अवनि, कपिल व गोविन्द, अंशिका, साजिद, दिव्यांशु, साक्षी, आरुशी ,शगुन, प्रतिभा, तमन्ना, दीक्षित, अमृता, पायल, मन्नत, सानिया, अनामिका, पलक, प्रिंस, अंदिता, अक्षिता, मिनाक्षी, नीलाक्षी, वंदना, नेहा, समीर, महक, आदित्य, अनिकेत, पियूष, दीक्षा, आरुषी, रोहित को पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षा उप निदेशक गुरदेव सिंह, वेद पराशर, प्रधान दलविंद्र सिंह, उपप्रधान अशोक कुमार व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।