फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजनाला से मिली दौलतपुर से लापता महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के साथ लगते एक गांव की 38 वर्षीय महिला पड़ोसी राज्य पंजाब के अजनाला शहर से मिली है। महिला 25 दिनों से लापता चल रही थी। यह महिला अपने घर से परिचित व्यक्ति के साथ होशियारपुर के लिए 15 जून को निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई। परिजनों ने इसे ढूंढने का काफी प्रयास किया, जब इसका पता न चला तो उसके ससुर ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को दी। शिकायत मिलने पर चौकी प्रभारी तरसेम सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने जब इसकी तलाश शुरू तो इस महिला का मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। पुलिस ने चालाकी से इस महिला के परिवार के मोबाइल खंगालने शुरू किए तो पता चला कि महिला अनजाने नंबरों से अपने बेटे एवं बेटी के साथ व्हाट्सऐप पर चैटिंग कर रही थी। लोकेशन खंगाली गई तो कभी जालंधर, कभी होशियारपुर कभी लुधियाना और पंजाब के अलग अलग शहरों की आती रही। जिसके बाद शुक्रवार सुबह ही पुलिस को महिला के अमृतसर से करीब चालीस किमी दूर अजनाला में होने की गुप्त जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस सुबह ही वहां के लिए रवाना हो गई और महिला को वहां से हिरासत में ले लिया। वहीं, चौकी प्रभारी तरसेम सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें