फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डीहर में शरारती तत्व ने खेतों में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संजीव कुमार के खेत में रखी तूड़ी जलकर राख
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। डीहर पंचायत में बुधवार को शरारती तत्व ने खेतों में आग लगा दी। आग से खेतों में रखी तूड़ी जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया, नहीं तो और नुकसान भी हो सकता था। आग की भेंट चढ़ी तूड़ी की अनुमानित कीमत 3000 रुपये के आसपास आंकी गई है। जिला प्रशासन की ओर से हर दिन लोगों को गर्मियों के मौसम में अपने घरों के आसपास व खेतों में आग न लगाने के बारे में जागरूक किया जा रहा है लेकिन हर दिन कहीं न कहीं आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। अभी तक किसानों की गेहूं की फसल खेतों में है। कुछ स्थानों पर गेहूं की फसल की कुतराई चल रही है। कुछ किसानों के खेतों में तूड़ी पड़ी हुई है। जिला वन अधिकारी सुशील राणा का कहना है कि वन विभाग की टीम और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जो भी व्यक्ति खेतों या आसपास आग लगाता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें