फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मोबाइल खरीदने के बहाने आए शातिर, दो महंगे फोन लेकर फरार

Thu, 18 Jul 2024 03:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना नंबर की बाइक पर आए थे दो शातिर, पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी
विज्ञापन


होशियारपुर की ओर भागे आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। शातिर नित नए जुगाड़ लगाकर किसी न किसी को अपनी ठगी का शिकार बनाने में कामयाब हो रहे हैं। ऐसी ही एक वरदात बुधवार दोपहर को गगरेट के मोबाइल विक्रेता के साथ पेश आई। जानकारी के अनुसार गगरेट के मोबाइल विक्रेता की दुकान पर मंगलवार को दो व्यक्ति मोबाइल खरीदने आए। दो मोबाइल पसंद करने के बाद अगले दिन मोबाइल लेने की बात कही।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर दोनों शातिर बाइक पर फोन लेने आए, जिनमें से एक शातिर दुकान से कुछ दूर बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा। वहीं, दूसरे शातिर ने दुकान के अंदर जाकर अपने पसंद किए फोन देने को कहा। दूकानदार ने रूटीन ग्राहक समझकर फोन थमा दिए, जिस पर शातिर बिना पैसे दिए बाइक पर सवार होकर होशियारपुर की तरफ भाग गए। हालांकि दुकानदार ने चोर-चोर का शोर मचाकर पीछा भी किया, परन्तु शातिर फोन लेकर भागने में कामयाब हो गए। मोबाइल विक्रेता ने पुलिस थाना में इस बाबत शिकायत भी दर्ज करवा दी है। हालांकि दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगे होने के कारण शातिरों को पकड़ने मे मदद मिलेगी। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि मामले की जांच जारी है। सीसीटीवी से आरोपियों के सुराग मिले हैं, जल्द उन्हें पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें