फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नाबालिग छात्रा ने अंब के युवक पर लगाए दुष्कर्म के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। महिला थाना ऊना के तहत एक उपमंडल की नाबालिग स्कूली छात्रा ने अंब के युवक पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। युवती ने युवक पर धर्म परिवर्तन करने के साथ शादी के लिए तंग करने के आरोप भी लगाए। छात्रा की शिकायत पर महिला थाना ऊना में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि अंब उपमंडल का एक युवक उसे पिछले डेढ़ वर्ष से जानता है। आरोप है कि युवक पहले बार-बार फोन कर उसे बुलाता था। छात्रा ने आरोप लगाया कि बीते दिनों रात्रि के समय आरोपी युवक ने मार पिटाई करते हुए उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। मामले को लेकर छात्रा ने महिला थाना ऊना में शिकायत दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें