फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग हत्या मामला : आरोपी ने गुनाह तो कबूला, लेकिन मकसद साफ नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के नंगल जरियालां गांव में नाबालिग लड़की के अपहरण के बाद की गई हत्या के मामले में आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया है लेकिन पुलिस इस कत्ल के पीछे के मकसद को अभी ढूंढ नहीं पाई है। आखिर किशोरी की हत्या क्यों की, कैसे की, इसका भी अभी तक पता नहीं चल पाया है। बहरहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पुलिस मंगलवार को आरोपी को लेकर घटनास्थल पर भी गई।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि जिस दिन आरोपी ने नाबालिग लड़की का अपहरण किया, उसने शराब पी रखी थी। शराब के नशे में ही उसी दिन उसने नाबालिग लड़की का कत्ल कर दिया और गोंदपुर बनेहड़ा गांव में शव फेंक दिया। अब सवाल यह है कि जिस स्थान पर शव मिला, वहां कुछ दिन पहले ही स्थानीय भूमि मालिक लकड़ियां लेने गए, तो फिर उस दिन उन्हें वहां पर शव क्यों नहीं दिखी। अगर उसी दिन ही नाबालिग लड़की को मार दिया गया, तो करीब दस दिन तक सुनसान जगह पर शव पड़ा रहने के बावजूद उसमें बदबू क्यों नहीं पड़ी। आखिर जंगली जानवरों ने शव को क्यों छेड़ा तक नहीं। बड़ी बात यह है कि शराब पीकर बिना किसी मकसद के कोई किसी को उठाकर सुनसान जगह ले जाकर क्यों मारेगा। आखिर आरोपी सुनील राणा उसी किशोरी को मारना क्यों चाहता था। इससे पहले भी उसने उक्त किशोरी को अपनी कार में बैठाने का प्रयास किया था।

पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि आरोपी ने अपना गुनाह तो कबूल कर लिया। लेकिन अभी तक हत्या के पीछे का मकसद नहीं बताया है। पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। जल्द सारी कहानी का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें