ऊना। हरोली पुलिस थाना के तहत घालूवाल में एक नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार ने शक जताया कि किसी अनजान व्यक्ति ने उनकी बेटी को कैद करके रखा है। पुलिस ने नाबालिग के माता-पिता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार नाबालिग के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पंजाब के जिला होशियारपुर के रहने वाले हैं और घालूवाल में कबाड़ का काम करते हैं। बीते मंगलवार को वह और उनकी पत्नी प्रतिदिन की तहत काम के लिए निकले और उनके दो बेटे और 16 वर्षीय बेटी झुग्गी झोपड़ी में थे। जब वह शाम को घट लौगे तो बेटी वहां नहीं थी। उन्हें लगा कि शायद लकड़िया लेने गई होगी होगी। देर रात तक बेटी के घर न लौटने पर उन्होंने अपने स्तर पर तलाश की लेकिन बेटी का कहीं कोई पता न चला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है।