फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रोटरी चौक ऊना में प्रवासी मजदूर भिड़े, एक-दूसरे पर फेंके सब्जी के क्रेट

Fri, 20 Sep 2024 02:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना के रोटरी चौंक के समीप मारपीट करते प्रवासी।संवाद
विज्ञापन
ऊना। शहर के रोटरी चौक पर प्रवासी मजदूरों की आपस में भिड़ंत हो गई। सड़क मार्ग इस लड़ाई-झगड़े के कारण अवरुद्ध रहा और जाम लग गया। राहगीरों और वाहन चालकों को प्रवासी मजदूरों के इस झगड़े के कारण काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत करवाया। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे दिहाड़ी मजदूरी के लिए कई मजदूर रोटरी चौक के आसपास इकट्ठा हुए थे। इस दौरान कुछ प्रवासी युवकों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इतना ही नहीं प्रवासी मजदूरों की आपस में हुई झड़प में एक सब्जी विक्रेता की दुकान से क्रेट उठाया और एक-दूसरे के सिर पर मार डाले। सब्जी विक्रेता के अनुसार प्रवासी मजदूर दिहाड़ी-मजदूरी को लेकर आपस में उलझ पड़े और हाथापाई तक नौबत आ गई। दोनों गुटों में मारपीट हुई और लात घुसे भी खूब चले।
पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि रोटरी चौक के आसपास सुबह के समय दिहाड़ी मजदूरी के लिए कई मजदूर इकट्ठा होते हैं। उनके बीच कई बार दिहाड़ी लगाने से लेकर पैसों को लेकर विवाद होता है। हालांकि पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो एहतियातन टीम को वहां भेजा गया। मामला पुलिस के ध्यान में है। सुबह के समय रोटरी चौक के आसपास सतर्कता को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें