फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सड़क हादसे में प्रवासी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर के पुराना होशियारपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रवासी युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान टिंकू रिशी पुत्र लकरु रिशी निवासी क्रिकटिया जिला कटियार (बिहार) की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीती रात 10 बजे के करीब टिंकू रिशी पुराना होशियारपुर मार्ग पर जा रहा था तो एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में टिंकू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें