फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मैहतपुर बसदेहड़ा में फंदे से लटका मिला प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा में वीरवार दोपहर को प्रवासी व्यक्ति फंदे से लटका मिला है। मृतक सतील (42) संभल उत्तर प्रदेश का मूल निवासी था। पिछले कुछ समय से जहां बसदेहड़ा चौक पर किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि वीरवार दोपहर को करीब साढ़े तीन बजे प्रवासी व्यक्ति की ओर से आत्महत्या करने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी। सतील रुई पिंजाई का कार्य करता था और वीरवार को अकेला ही था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है, उनसे पूछताछ के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें