फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील कर्मियों को मिले 12 माह का वेतन : जगत राम

विज्ञापन
ऊना में सीटू कार्यकर्ता बैठक के दौरान।स्रोत स्वयं
विज्ञापन
मिड-डे मील वर्कर विरोधी नीतियों के खिलाफ 20 को होगी पूर्ण हड़ताल
विज्ञापन

नई कमेटी का चुनाव किया, बलविंदर कौर को प्रधान बनाया
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। मिड-डे मील कर्मियों का सम्मेलन शनिवार को ऊना के एक निजी होटल में हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन राज्य सीटू के उपाध्यक्ष जगत राम ने किया। जगत राम ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से मिड-डे मील कर्मियों की मांगों के बारे में चर्चा की। इसमें मिड-डे मील वर्करों को पेंशन, ग्रेच्युटी, छुट्टियां आदि न दिया जाना शामिल है। सीटू के उपाध्यक्ष जगत राम ने कहा कि सरकार ने उच्च न्यायालय की ओर से दिए 10 के बजाय 12 महीनों का वेतन देने के फैसले को भी लागू नहीं किया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार 12 महीनों का वेतन दिया जाए। मिड-डे मील वर्करों को सभी प्रकार की छुट्टियां, आकस्मिक अवकाश, अर्जित अवकाश और मेडिकल लीव दी जाए। सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि केंद्र और राज्य सरकार की मजदूर और मिड-डे मील वर्कर विरोधी नीतियों के खिलाफ 20 मई को पूर्ण हड़ताल की जाएगाी। इस अवसर पर नई कमेटी का चुनाव भी किया गया। इसमें बलविंदर कौर को प्रधान और गुरनाम सिंह को महासचिव बनाया गया। इसके अलावा पूनम देवी को कैशियर, ऊषा, सुदेश को उपप्रधान, सरिना, अनुराधा, नरेश को सचिव चुना गया। वहीं रिमी, सोनू, सुष्मा, ममता, रीना, सुधीरा मन्नू, सोनिया, कर्मी देवी, जसविंद्र, सरोज, ललिता, नीलम को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें