फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

Sat, 20 Jun 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में उपमंडलाधिकारी कार्यालय बंगाणा में प्री-योग दिवस कार्यक्रम के तहत योग ब्रेक सत्र का आयोजन किया गया। आयोजन जिला आयुष अधिकारी डॉ. किरण शर्मा के निर्देशानुसार आयुष विभाग द्वारा किया गया। इस दौरान उपमंडलाधिकारी बंगाणा सोनू गोयल सहित कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया। आयुष विभाग की ओर से डॉ. दीपिका भारद्वाज, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. नक्षत्र कौर, डॉ. सुनील, डॉ. श्वेता तथा योग प्रशिक्षक शुभलता, सुषमा और उदय उपस्थित रहे। योग विशेषज्ञों द्वारा कार्यालय के कर्मचारियों को योग ब्रेक प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया। उन्होंने बताया कि यह अल्प अवधि का योग सत्र विशेष रूप से कार्यस्थलों के लिए तैयार किया गया है, जिससे कर्मचारियों को कार्य के बीच तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलती है। उन्होंने बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वक्ताओं ने सभी उपस्थित कर्मचारियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास करने का आह्वान किया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें