मैहतपुर (ऊना)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मैहतपुर में मंगलवार को नशे से दूर रहने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य विशाल चौधरी की ओर से प्रशिक्षणार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाते हुए नशा न करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के बाद प्रशिक्षणार्थियों की ओर से नशे के विरुद्ध जागरूकता रैली भी निकाली गई। इसका उद्देश्य समाज में नशा मुक्त वातावरण के प्रति संदेश देना था। रैली में प्रशिक्षणार्थियों के साथ-साथ संस्थान के स्टाफ और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान राजिंद्र चौधरी, पंचायत सचिव प्रियंका चौधरी, प्रधानाचार्य राजकीय माध्यमिक विद्यालय जसविंदर कौर, आशा वर्कर सरुचि शर्मा और महिला मंडल सदस्य मीनाक्षी चौधरी उपस्थित रहीं। संवाद