फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सेवाभाव, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवाभाव व अनुशासन का दिया संदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चकसराय (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रपोह मिसरां में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का समापन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समाजसेवी गुलशेर मोहम्मद मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य तरसेम लाल ने की। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, नशा उन्मूलन रैली, सड़क सुरक्षा जागरूकता और अन्य सामाजिक गतिविधियों में भाग लिया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को सेवाभाव, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। समापन पर स्वयंसेवकों ने देशभक्ति व सामाजिक जागरूकता पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी सभी ने सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें