फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विद्यार्थियों को दिया उद्यमिता और स्वावलंबन का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक के प्रबंधन विभाग के कॅरिअर मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट सैल की ओर से बीबीए एवं बीकॉम विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर अवसरों पर आधारित एक सेमिनार का आयोजन स्मार्ट क्लासरूम में किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के बीबीए के पूर्व छात्र अनुभव सूद ने किया, जो वर्तमान में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बजट गाइडलाइंस, सर्टिफिकेशन कोर्स, ट्रेनिंग मॉड्यूल्स से संबंधित नवीनतम योजनाओं की जानकारी दी। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कॅरिअर विकल्पों, उद्यमिता के अवसरों तथा प्रशिक्षण एवं प्रमाणन कार्यक्रमों से अवगत कराना था। विद्यार्थियों ने इस सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने प्रश्नों के माध्यम से वक्ता के साथ सार्थक संवाद किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युवा केवल नौकरी की तलाश तक सीमित न रहे, बल्कि उद्यमिता और नवाचार को अपनाकर स्वयं के साथ समाज के विकास में योगदान दे। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें