ऊना। क्लीन ऊना, ग्रीन ऊना के साथ-साथ नशा मुक्त ऊना का संदेश देते हुए रविवार को साइकिल यात्रा निकाली गई। इसमें 20 से अधिक साइकिल सवारों ने 6:00 बजे इस रैली में हिस्सा लिया। दयाल स्वीट्स रक्कड़ से यह रैली शुरू हुई। शुभारंभ पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा और नगर परिषद ऊना के पूर्व उपाध्यक्ष बाबा अमरजोत बेदी उपस्थित हुए। साइकिल रैली को विधायक विवेक शर्मा और बाबा अमरजोत बेदी ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि सभी लोग सैर और साइकिल चलाने को अपनी आदत में शुमार करें, ताकि अपने आप फिट रहें। रैली में 70 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्ति उपस्थित रहे, जो बिल्कुल फिट हैं और आज भी साइकिल चला रहे हैं। नगर परिषद ऊना के पूर्व अध्यक्ष बाबा अमरजोत सिंह बेदी ने कहा कि यह एक अच्छा प्रयास है। कहा कि आने वाले समय में और बेहतर रूप से इस रैली का आयोजन किया जाए।