फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नुक्कड़ नाटकों से दिया भूकंपरोधी भवन बनाने का संदेश

Fri, 11 Oct 2024 02:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
बंगाणा में ग्रामीणों को भूकंपरोधी भवन निर्माण के लिए जागरुक करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
ऊना। जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकारण के सौजन्य से संचालित किए जा रहे सार्म्थय 2024 कार्यक्रम के अंतर्गत वीरवार को उपमंडल बंगाणा में ग्रामीणों को भूकंपरोधी भवन निर्माण में प्रयोग की जाने वाली तकनीकों और सामग्री के साथ मकान निर्माण के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान सूचना एवं जन संपर्क विभाग से संबद्ध आरके कला मंच चिंतपूर्णी ने उपमंडल बंगाणा के ग्राम पंचायत धुंधला और रायपुर मैदान में लोगों को नुक्कड़ नाटकों के जरिए भूकंपरोधी भवन की निर्माण संबंधी आवश्यक जानकारी से अवगत करवाया। नाटय दलों ने सुरक्षित मकान बनाने के लिए प्रयोग की जाने वाली तकनीकों और गुणवत्तायुक्त सामग्री उत्तम सीमेंट मोर्टार, क्षैतिज भूकंपरोधी बैंडर, ईंट की दीवारों का सुदृढ़ीकरण, उद्घाटनों के जांब्स में खड़ी सुदृढ़ीकरण, पिलर निर्माण, पायलिंग के तरीके, कंक्रीट के मानक के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें