फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मेधावी छात्रा महक और कनक शर्मा को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। जिला पार्षद सुशील कालिया ने बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में प्रदेशभर में टॉप करने वाली मरवाड़ी गांव की होनहार छात्रा महक पुत्री नसीब सिंह और तीसरा स्थान हासिल करने वाली कनक शर्मा पुत्री शिव कुमार निवासी जोह को घर जाकर सम्मानित किया। कालिया ने दोनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सुशील कालिया ने परिजनों से भी भेंट की और उन्हें हार्दिक बधाई दी। सुशील कालिया ने कहा कि महक और कनक ने न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस क्षेत्र की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। इससे पहले दसवीं की परीक्षा में जोह स्कूल की छात्रा आरुषि ठाकुर ने टॉप टेन में जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि भगवान से प्रार्थना है कि ये छात्राएं आगे भी ऐसे ही सफलता की ऊंचाइयों को छूती रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें