एस एस आर वी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दसवीं कक्षा के मेधावी छात्र सम्मानित होने के दौरान स्कू
ऊना। एसएसआरवीएम ऊना में कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों ने भी भाग लिया। समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुमेश कुमार शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य बृज बाला शर्मा तथा विद्यालय प्रबंधक साक्षी शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रबंध निदेशक ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और ऊंचे लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन केक काटकर किया गया।