फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पारा 43.6 डिग्री, लू से बचें घर से छाता लेकर ही निकलें

Sun, 19 May 2024 02:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना में पड रही भयंकर गर्मी से राहत पाने के लिए वाटर पूल में नहाते हुए युवा।संवाद सोहन चौधरी
विज्ञापन
आगामी दिनों में पारा चढ़ने से बढ़ेगी परेशान, कृषि कार्य भी बने चुनौती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में पारा बढ़ने से हीट स्ट्रोक के मामलों में भी इजाफा होना शुरू हो गया। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवायजरी जारी कर लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। शनिवार को जिले के तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। प्रचंड गर्मी के साथ लू चलने से भी लोगों की मुश्किलें बढ़ना शुरू हो गई हैं। दोपहर के समय लोग घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहें हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी एडवायजरी में भी लोगों जरूरत पड़ने पर ही धूप में निकलने की अपील की जा रही है।
प्रचंड गर्मी से आलम यह कि जहां बीते दिनों लोग घरों व दुकानों पर एसी का प्रयोग दोपहर के समय करते थे, लेकिन बीते दो दिनों से सुबह से ही एसी का प्रयोग करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। दूसरी तरफ रात के समय में भी न्यूनतम पारा लगातार बढ़ने से परेशानी हो रही है। जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। वीरवार को न्यूनतम पारा 20.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जबकि शुक्रवार रात को न्यूनतम पारा बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जिले में बढ़ रहे तापमान के पीछे जंगलों में लग रही आग को भी बड़ा कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन


हीट स्ट्रोक से बचें : डॉ एसके वर्मा
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शनिवार को जारी एडवायजरी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वर्मा ने हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए लोगों से एहतियातन कदम उठाने की अपील की है। इसके अलावा घर से बाहर निकलने पर छाते का प्रयोग करने के लिए कहा गया है। बता दें कि हीट स्ट्रोक के लक्षणों में तेज सिर दर्द, शरीर का तापमान 104 डिग्री फार्नहाईट, जी मचलाना और उल्टी होना, घबराहट होना, सिर चकराना, बेहोशी और चक्कर आना, सांस का फूलना, दिल की धड़कन तेज होना आदि हीट स्ट्रोक के लक्षण हैं। ऐसे में मरीज को समय रहते नजदीक के अस्पताल पहुंचना चाहिए, ताकि समय से उपचार शुरू हो सके।


उधर, लगातार बढ़ रहे तापमान में कृषि कार्य भी चुनौती बन गए हैं। किसान इस समय फसलों से खरपतवार निकालने में व्यस्त हैं, लेकिन तीखी धूप में ऐसे कार्य करना बेहद मुश्किल हो चुका है। किसानों को फसलों की लगातार सिंचाई भी हर दूसरे दिन करनी पड़ रही है। ऐसे में खरपतवार निकालना और खाद व कीटनाशकों का छिड़काव करने के लिए बेहद कम समय मिल पा रहा है।

कोट्स :
जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। जिले में आगामी दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

विनोद कुमार, मौसम विशेषज्ञ, ऊना

ऊना में पड रही भयंकर गर्मी से राहत पाने के लिए वाटर पूल में नहाते हुए युवा।संवाद सोहन चौधरी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें