फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंतिम संस्कार में भेदभाव के मामले में अनुसूचित जाति आयोग को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कबीरपंथी सभा ने घटना को अमानवीय करार दिया
विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष बोले, दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। बंगाणा तहसील के अंतर्गत ग्राम बसातर में एक दलित वर्ग के व्यक्ति के अंतिम संस्कार के दौरान हुए कथित भेदभाव के मामले पर संज्ञान लेते हुए अनुसूचित जाति आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को कबीरपंथी सभा के जिला प्रधान सुरेश मियां के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार से भेंट कर इस संबंध में एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। सभा ने इस घटना को अमानवीय बताते हुए इसे सभ्य समाज के माथे पर कलंक बताया। ज्ञापन के माध्यम से आयोग को अवगत कराया गया कि बसातर गांव में सरकारी धन से निर्मित श्मशान घाट के शेड के नीचे एक दलित व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने से कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और रोक लगा दी। इसके चलते शोकाकुल परिवार को मजबूरन शेड के बाहर खुले स्थान पर अंतिम संस्कार की रस्म निभानी पड़ी। सुरेश मियां ने आरोप लगाया कि मृतक के दलित एवं कबीरपंथी समाज से संबंध रखने के कारण उसके साथ यह भेदभावपूर्ण व्यवहार किया गया। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी संपत्तियों पर प्रत्येक नागरिक का समान अधिकार है और जाति के आधार पर किसी को वंचित करना कानूनन अपराध है। उन्होंने सभा के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि पूरे मामले की शीघ्र जांच करवाई जाएगी और जो भी व्यक्ति इस कृत्य का दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें