फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बरमला खड्ड की सफाई को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Fri, 19 Jul 2024 04:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
एसडीएम नंगल अनमजोत कौर को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। आयोजक
विज्ञापन
नंगल(ऊना)। नंगल-भाखड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित बरमला खड्ड की सफाई को लेकर पूर्व पार्षद विजय कौशल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम नंगल अनमजोत कौर को ज्ञापन सौंपा। सदस्यों ने बताया कि बरसात के पूर्व भी बरमला खड्ड को पहल के आधार पर साफ करवाने की गुहार भी लगाई थी, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने पर भी संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। पूर्व पार्षद विजय कौशल ने कहा कि बरसात के दिनों में इस खड्ड में भारी मात्रा में पानी आता है, लेकिन इस खड्ड की सफाई न होने के चलते पानी लोगों के खेतों में घुस जाता है, जिससे काफी नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 के बाद इस खड्ड की सफाई नहीं हुई है। इस बारे में एसडीएम नंगल अनमजोत कौर ने कहा कि खनन विभाग द्वारा जायजा लिया जा चुका है और आदेश भी जारी किए गए हैं कि इस खड्ड की सफाई जल्द करवाई जाए, ताकि बरसाती पानी के कारण किसी का नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें