फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विधायक सुदर्शन सिंह बबलू को सौंपा ज्ञापन

Wed, 07 Feb 2024 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
किसान योद्धा सरदार रुड़का सिंह कल्याण समिति पंजावर के सदस्य विभिन्न मांगों को लेकर विधायक सुदर्
विज्ञापन
अंब (ऊना)। सरदार रुड़का सिंह कल्याण समिति पंजावर ने विभिन्न मांगों का मांग पत्र विधायक सुदर्शन सिंह बबलू को सौंपा। मंगलवार को समिति के अध्यक्ष बलवीर सिंह की अगुवाई मेंं पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 103वां संविधान संशोधन 2019 में उच्च शिक्षण संस्थानों में लागू कर दिया था। मगर 93वां संविधान संशोधन आज तक लागू नहीं किया गया। इस कारण ओबीसी वर्ग को उच्च शिक्षण संस्थानों में आरक्षण नहीं मिल रहा है, जबकि सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत और अनुसूचित जाति वर्ग को 15 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है। इससे ओबीसी वर्ग के युवा शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ चुके हैं। उन्होंने मांग उठाई गई कि रोस्टर के अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग को 18 प्रतिशत, अनुसूचित जाति वर्ग को 22 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति वर्ग को 7.5 प्रतिशत और सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें