नंगल पुलिस गिरफ्तार टूटी चोर को अदालत में पेश करने ले जातप्हुए। संवाद
नंगल (ऊना)। नंगल क्षेत्र में लोगों के बंद घरों से नलों में लगी टोटियां चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। नंगल पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य चोर को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।
पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी की पहचान कर्ण छनाटा निवासी 104जी ब्लाॅक नंगल के रूप में हुई है। अभी गिरोह का एक और सदस्य पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैए जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही है। चाेरी करने के पीछे नशे की जरूरतों को पूरा करना सामने आया है। मामले की पुष्टि खुद थाना प्रभारी नंगल इंस्पेक्टर राहुल शर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान की। इंस्पेक्टर राहुल शर्मा ने बताया कि नंगल से बाहर रहने वाले अजय कुमार के गांव निक्कू नंगल में बन रहे मकान से कर्ण छनाटा और शाहरूख खान ने नलों में लगी महंगी टूटियां चोरी कर लीं और फरार हो गए, जिसकी लिखित शिकायत अजय के मौसेरे भाई रणवीर सिंह ने पुलिस के पास की। शिकायत पर दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई। इसी कड़ी में कर्ण छनाटा पुलिस के हाथ लगा। पुलिस की ओर से मामले में कर्ण से सख्ती से की गई पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने उससे लोगों के घरों से चुराई गई एक दर्जन से भी अधिक पीतल और स्टील की टूटियां बरामद कीं।
इंस्पेक्टर राहुल शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार कर्ण छनाटा को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि कर्ण छनाटा अपने नशे की आपूर्ति के लिए इन चोरी की वारदातों को अंजाम देता रहा। वहीं, शाहरूख खान को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नंगल कोर्ट के न्यायधीश के उस घर से भी इस गिरोह ने टोटियां चोरी की हैं, यहां न्यायधीश अभी नहीं रहते हैं।
सचित्र