दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक के क्लब की ओर से सड़क सुरक्षा विषय से संबंधित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न संकायों के 32 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्राचार्य डॉ. युद्धवीर सिंह पटियाल ने बधाई दी एवं सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक रहने का आह्वान किया। सड़क सुरक्षा क्लब के संयोजक डॉ. सतिंदर शर्मा ने प्रतियोगिता का परिणाम बताते हुए कहा कि बीए तृतीय वर्ष की छात्रा महक ने प्रथम स्थान, बीकॉम की छात्रा सिमरन ने द्वितीय, बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा भावना भारद्वाज ने तृतीय स्थान तथा बीएड विभाग की शिवानी देवी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. लीना शर्मा, डॉ. मनोज कहोल, डॉ. सुनील रियात ने निर्णायक की भूमिका अदा की। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा क्लब के अन्य सदस्य प्रो. बनिता, प्रो. गौरव राणा, डॉ. अनुराधा, प्रो. रितिका, प्रो. आंचल, प्रो. यासीन एवं डॉ. शिवानी इत्यादि प्राध्यापक भी उपस्थित रहे। संवाद