फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भाजपा ऊना और बसदेहड़ा मंडलों की बैठक कल

Sat, 08 Aug 2026 07:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। भाजपा ऊना और बसदेहड़ा मंडलों की संयुक्त बैठक नौ अगस्त रविवार को जिला कार्यालय दीपकमल में होगी। बैठक में ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी भाजपा ऊना मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कौशल और बसदेहड़ा मंडल अध्यक्ष राहुल देव शर्मा ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि बैठक में दोनों मंडलों के पदाधिकारी, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा हाल ही में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में निर्वाचित जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों, पंचायत प्रधानों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों तथा विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें