फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया की विश्वसनीयता उसकी सबसे बड़ी पूंजी : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, यदि प्रशासन और मीडिया मिलकर कार्य करें तो जनता को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि मीडिया की विश्वसनीयता उसकी सबसे बड़ी पूंजी है और इसे बनाए रखना समय की आवश्यकता है। वे रविवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर ऊना में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे थे। सम्मेलन में भ्रामक सूचनाओं के दौर में पत्रकारिता की विश्वसनीयता विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें पत्रकारों ने अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। उपायुक्त ने कहा कि मीडिया समाज के छिपे पहलुओं को उजागर करने के साथ-साथ जनजागरण और जनहित में अहम भूमिका निभाता है। प्रशासन और जनता के बीच मीडिया ही सूचना का मजबूत सेतु है। उन्होंने जोर दिया कि यदि प्रशासन और मीडिया जनहित में मिलकर कार्य करें तो जनता को वास्तविक लाभ मिल सकता है। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के कारण कई बार लोग ‘इन्फ्लुएंसर’ बनने की होड़ में अपुष्ट सूचनाएं फैला देते हैं। ऐसे में पत्रकारों को जिम्मेदारी, संयम और तथ्यों की पुष्टि के साथ काम करना चाहिए। सम्मेलन में सुरिंद्र, जितेंद्र कंवर, राजेश शर्मा, सरोज मोदगिल सहित अन्य पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें