फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Wed, 06 May 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में मंगलवार सुबह को मौसम साफ रहा। दोपहर बाद कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मौसम के अचानक करवट लेते हुए लोगों को तेज गर्मी से राहत दिलाई। इससे मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि यह तापमान सामान्य के आसपास ही रहा लेकिन पिछले दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के मुकाबले इसमें गिरावट महसूस की गई। दिन के समय उमस जरूर बनी रही, जिससे लोगों को कुछ परेशानी हुई, लेकिन बारिश के बाद स्थिति में सुधार आया। दोपहर के समय कई इलाकों में अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो कुछ स्थानों पर हल्की बारिश में बदल गई। शाम के समय मौसम पूरी तरह बदल गया और ठंडी हवाएं चलने लगीं। दिनभर की उमस के बाद आई इस ठंडक ने लोगों को काफी राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें