फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मातृ शक्ति ने की गोद भराई, नशे पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुधान (ऊना)। ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर शनिवार को ग्राम पंचायत टयूंगली (कोहड़रा) के आंगनबाड़ी केंद्र पडियोला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कंचन बाला, आशा कार्यकर्ता अजंलि ठाकुर और कांता देवी भी उपस्थित रहीं। महिलाओं एवं ग्रामवासियों को सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य एवं पोषण योजनाओं की जानकारी दी गई। गर्भवती महिला मोनिका देवी, पत्नी अकेश राणा की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोद भराई भी की गई। जागरुकता कार्यक्रम मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं, पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर केंद्रित रहा। समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए मातृ शक्ति ने इससे दूर रहने एवं समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बलटीना कुमारी और सहायिका मंजीत कुमारी का भी कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर पडियोला गांव की कांता देवी, सपना, लता करी, वंदना देव, देवी सपना, सुनीता देवी, आशा कुमारी, संतोष कुमारी, लज्या देवी, मुकेश कुमारी, सुनीता देवी सहित कई ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें