फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 250 करोड़ से होगा माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर का सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी में नवाया शीश।स्त्रोत: लोक सपंर्क विभा
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी में नवाया शीश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को परिवार सहित विश्वविख्यात माता चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका, हवन-पूजन किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर उनकी बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री व बहन भी मौजूद रहीं। उन्होंने माता से प्रदेश में खुशहाली, आपदाओं से रक्षा और जनसेवा की शक्ति का आशीर्वाद मांगा। उपायुक्त जतिन लाल व मंदिर कमेटी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि 250 करोड़ रुपये से मंदिर का भव्य भवन व सौंदर्यीकरण होगा। सुगम दर्शन प्रणाली, ऑनलाइन लंगर बुकिंग व ऑनलाइन दर्शन जैसी डिजिटल सेवाएं शुरू की गई हैं। प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही पुजारियों को पूजा-पद्धति की शुद्धता के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण व विकास के लिए प्रतिबद्ध है और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें