फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सावन मेले में माता रानी का प्रसारण बंद, भक्तों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर में सावन मेले के दौरान यूट्यूब पर माता रानी का लाइव प्रसारण अक्सर बंद रहता है। लाखों श्रद्धालु इस चैनल से जुड़े हैं और नियमित रूप से आरती व दर्शन देखना चाहते हैं, लेकिन कैमरे का स्विच खराब होने के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा है। सीसीटीवी ऑपरेटर सुशील कुमार के अनुसार कैमरे के स्विच में खराबी है जिसे बदले जाने की आवश्यकता है, लेकिन अब तक यह नहीं किया गया है। भक्तों ने इस स्थिति पर नाराजगी जताई है और मंदिर प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पहले ही मंदिरों में लाइव दर्शन और एलईडी प्रसारण को बढ़ावा देने के निर्देश दे चुके हैं, ऐसे में यह लापरवाही निर्देशों के विपरीत है। मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने कहा कि समस्या उनके संज्ञान में है और जल्द हल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें