फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: माता जमासनी मंदिर मैदान को मिलेगा इंडोर स्टेडियम का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक विवेक शर्मा ने की घोषणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता जमासनी मंदिर के समीप स्थित खेल मैदान को अब इंडोर स्टेडियम का दर्जा मिलेगा। शनिवार को विधायक विवेक शर्मा ने इसकी घोषणा करते हुए संबंधित अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने और निर्माण कार्यों की समीक्षा के निर्देश दिए। स्टेडियम का नाम माता जमासनी के नाम पर रखा जाएगा, वहीं पास के मैरिज पैलेस को भी खेल परिसर से जोड़ा जाएगा। विधायक ने मौके पर जमासनी यूथ क्लब को वॉलीबाल किट भेंट कर युवाओं को प्रोत्साहित किया। कहा कि यह क्षेत्र धार्मिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों का केंद्र बनेगा। उन्होंने प्रशासन को विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद बजट के अनुसार निर्माण में तेजी लाई जाएगी। क्षेत्र में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए सरकार पूरी मदद कर रही है। इस अवसर पर एसडीएम बंगाणा अमित कुमार, राम आसरा शर्मा, सुदेश कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें