फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: संतोषगढ़ में मनाया शहीदी दिवस

Thu, 28 Mar 2024 02:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान टाहलीवाल की ओर से संतोषगढ़ में वंदेमातरम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस को समर्पित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रमुख आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी उपमा भारती ने शहीद भगत सिंह के साथ उनके साथियों राजगुरु और सुखदेव की वीरता की गाथा को सांझा किया। उन्होंने याद करवाया कि कैसे इन वीर सपूतों ने देश की आजादी के लिए अपने जीवन की आहुति दे दी। कार्यक्रम के दौरान शहीदों पर एक नाटक भी प्रस्तुत किया गया। इसमें इन शहीदों की जीवनी और उनके बलिदान को दर्शाया गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में संस्थान के अनुयायियों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें