फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। क्षेत्र के तहत पड़ते एक गांव की विवाहिता ने पति सहित ससुराल पक्ष के तीन अन्य लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही महिला ने अपने पति पर उसके पुराने सिमकार्ड का उपयोग कर अभद्र फोटो लगाने की भी शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि उसका विवाह 2017 में दसूहा निवासी व्यक्ति से हुआ। इसके एक साल बाद से उसकी सास, देवर और देवरानी की तरफ से उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए तंग करते थे। बाद में उसकी एक बेटी का जन्म हुआ। ससुराल में प्रताड़ना से तंग होकर वह अपने मायके आ गई। बाद में उसके पति ने उसे बेइज्जत तथा प्रताड़ित करने के लिए उसके एक पुराने सिमकार्ड जो वह ससुराल में छोड़ आई थी। उसकी शक्ल के आगे आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर रहा है और उसे बदनाम कर तलाक के कागजात पर दस्तखत के लिए बाध्य कर रहा है। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें