अंब (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव धंधड़ी में एक दुकानदार का रास्ता रोक कर लोहे की पाइप से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत अंब पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने व्यक्ति पर जमकर लात-घूंसे बरसाए, जिससे उसे चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार ताराचंद पुत्र चरणदास निवासी गांव धंधड़ी ने पुलिस थाना अंब में शिकायत दर्ज करवाई है कि वीरवार रात को वह अपनी दुकान को बंद कर घर वापस आया और अपने दादा दादी के पास खड़ा था। इस दौरान गांव का ही एक व्यक्ति आया और उसके साथ गाली गलौज करने लगा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब वह अपने घर जाने लगा तो उक्त व्यक्ति ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ लोहे की पाइप मारपीट की और धमकियां दी। उधर, डीएसपी अंब मनोज जंवाल का कहना है कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।