फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: व्यापार मंडल और धार्मिक संगठनों की काॅल पर जिला के बाजार दो घंटे रहे बंद

Sun, 15 Sep 2024 03:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश के शिमला और मंडी जैसे क्षेत्रों में विवादित ढांचों को लेकर शुरू हुए हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शनों और संघर्ष के तहत शनिवार को ऊना जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी बाजारों को बंद करने की कॉल श्री सनातन धर्म सभा द्वारा की गई।
विज्ञापन

इसके चलते हिंदू एकता मंच, रामलीला कमेटी और इसके साथ ही विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठनों ने भी इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। विशेषकर ऊना बाजार में पुलिस का एहतियातन पहरा भी रहा। हालांकि स्थानीय बाजारों में बंद के आह्वान का मिला-जुला असर ही देखने को मिला। अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह सवेरे ही खुल गए थे। इस बीच हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कारोबारियों को साथ लेकर मुख्य बाजार से रैली शुरू की, जबकि बीच बाजार खड़े होकर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। रैली के उपरांत विभिन्न संगठनों ने जिलाधीश ऊना को ज्ञापन भी सौंपा।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अविनाश कपिला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे देवभूमि राज्य में बाहरी लोगों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण और बनाए जा रहे हैं। अवैध ढांचों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को इन सभी मामलों की गंभीरता को समझना होगा और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को निहित करते हुए ऐसे सामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लानी होगी।
विज्ञापन


आधिकारिक रूप से कोई कॉल नहीं दी : प्रिंस
सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष प्रिंस राजपूत ने कहा कि बंद को लेकर किसी को भी आधिकारिक रूप से कोई कॉल नहीं दी गई थी, लेकिन यह सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए हिंदू समाज को जागृति करने का शुभारंभ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो आने वाले समय में इस मामले को लेकर और भी उग्र प्रदर्शन किया जा सकता है। हिंदू एकता मंच के अध्यक्ष चंदन शर्मा ने कहा कि हिमाचल की देवभूमि ने आवाज को बुलंद किया है, अनेक स्थानों पर अब लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन केवल विरोध के लिए नहीं है, बल्कि व्यवस्था को ठीक करने के लिए है।

हिंदू एकजुट होकर आवाज उठाएं : अश्विन
गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष अश्विन जेतिक ने कहा कि हिंदू एकजुट होकर के आवाज उठाएं। उन्होंने कहा की समस्याओं का हल भी हो, देवभूमि को भी बचाया जा सके और व्यापार को भी बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से न तो निर्माण होना चाहिए, न ही अवैध रूप से बाहर से आने वाले व्यापार करें। इस पर सरकार को नीतिगत निर्णय लेना चाहिए। इस अवसर पर ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट, नवीन पुरी, मुकेश सहजपाल ,मास्टर चमन लाल चौधरी ,डॉक्टर सुभाष शर्मा ,लखबीर लकी, गणेश सांभर सहित अन्य गण मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

दौलतपुर बाजार दो घंटे के लिए रहा बंद

दौलतपुर चौक (ऊना)। हिमाचल प्रदेश में हिंदू संगठनों ने शनिवार को हिमाचल बंद का आह्वान किया था, जिसका असर गगरेट विधानसभा में देखने को मिला व्यपारियों ने अपनी दुकानें दो घंटे बंद रखी। व्यापार मंडल प्रधान राजीव राजू की अगुवाई में व्यापार मंडल पदाधिकारियों एवं व्यपारियों ने दौलतपुर बाजार का चक्कर लगाकर व्यापारी एकता व एकजुटता का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें