फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लोहड़ी के लिए सजे बाजार, मूंगफली-गजक की बढ़ी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर से मंगवाया मूंगफली का स्टॉक, सफाई करने में जुटे दुकानदार
विज्ञापन


शहर में 140 और उपमंडलों में 150 रुपये किलो बिक रही मूंगफली
संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। लोहड़ी पर्व के लिए शहर के बाजार सजने लगे हैं। मकर संक्रांति से एक दिन पहले 13 जनवरी को लोहड़ी पर्व मनाया जाएगा। इसे लेकर शहर की सड़कों, बाजारों और गलियों में दुकानदारों और रेहड़ी वालों ने मूंगफली, गजक, रेवड़ियों को दुकानों के बाहर और रेहड़ियों पर सजा लिया है। ठंड के बढ़ने के चलते मूंगफली, गजक की खरीदारी में तेजी आई है। शहर में दुकानदारों ने इस साल होलसेल में होशियारपुर से लोहड़ी का स्टॉक मंगवाया है। दुकानदार मूंगफली की सफाई करने में जुटे हैं। मांग को देखते हुए दुकानदार दिनभर मूंगफली की सफाई कर रहे हैं। शहर से उपमंडलों को भी मूंगफली की सप्लाई की जा रही है। शहर में 140 और उपमंडलों में 150 रुपये किलो तक मूंगफली बिक रही है। दुकानदारों के अनुसार बीते साल और इस साल मूंगफली के दाम बराबर है। मूंगफली विक्रेता गुरनाम सिंह ने बताया कि उन्होंने होशियारपुर से मूंगफली मंगवाई है। मूंगफली की सफाई की जा रही है। लोहड़ी के लिए लोगों ने मूंगफली की खरीदारी शुरू कर दी है। वहीं, दुकानदारों ने लोहड़ी के लिए स्पेशल गिफ्ट का स्टॉक भी मंगवाया है। लोहड़ी पर लोगों को बाजारों में इस बार कई प्रकार की गजक और रेवड़ियां देखने को मिलेंगी। फिलहाल बाजारों में तिल वाली गजक की मांग है। तिल वाली गजक 60 रुपये में 200 ग्राम मिल रही है। जबकि, सामान्य गजक 50 रुपये में 250 ग्राम बिक रही है। रेवडियां 25 रुपये से 50, 100, 150 रुपये तक बिक रही हैं। इसमें चीनी, गुड, तिल, ड्राई फ्रूटस वाली रेवड़ियां शामिल हैं। विक्रेता विक्रम ने बताया कि तिल वाली गजक की भी खासी डिमांड है। सामान्य गजक से तिल वाली गजक महंगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें