जिला युवा प्रतियोगिता में भटोली कॉलेज के प्रतिभागियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। जिला युवा प्रतियोगिता 2025 में श्री विष्णु एसडी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज भटोली के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की मनीत ने पेंटिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बीएससी तृतीय वर्ष की मुस्कान ने कविता लेखन में द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार बीए तृतीय वर्ष से पायल ने कहानी लेखन में प्रथम स्थान तथा बीए तृतीय मनप्रीत ने कहानी लेखन में ही द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज की लोकनृत्य टीम ने समूह लोक नृत्य में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और संकाय सदस्यों के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है।