फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मानव सेवा समिति खुरवाईं ने शुरू की एंबुलेंस सेवा

Thu, 08 Aug 2024 02:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
मोमन्यार में मानव सेवासमिति के सदस्य रोगी वाहन भेंट करते हुए ।स्रोत आयोजक
विज्ञापन
ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते खुरवाईं की मानव सेवा समितिमानवता की सहायता के लिए एक और सौगात लेकर आई है। समिति के सदस्यों सहित पदाधिकारियों ने क्षेत्र में एंबुलेंस चलाने के प्रण को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

समिति की एंबुलेंस का लाभ आंशिक अंशदान के रूप में देकर जरूरतमंद ले सकेंगे। आंशिक अंशदान भी इस एंबुलेंस के संचालन एवं मरम्मत आदि के रूप में रखा जाएगा। समिति के सदस्य सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित मानवता एवं जरूरतमंदों की सेवा के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। अकसर देखने में आता है कि कुटलैहड़ एवं खरवाईं के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मरीज के लिए एंबुलेंस आने में देर कर देती है, निजी स्तर पर पीड़ित गरीब मरीज उसका खर्च वहन नहीं कर सकता। एंबुलेंस के इंतजार में कई बीमार दम भी तोड़ देते हैं। ऐसे जरूरतमंदों को समय पर उपचार मिले और आंशिक अंशदान पर वे एंबुलेंस सुविधा का लाभ उठा सकें, इसके लिए मानव सेवा समिति खुरवाईं ने बीते वर्ष पांच मार्च 2023 में संगठन के स्थापना दिवस पर एंबुलेंस सुविधा प्रदान करने का संकल्प लिया। इसे इस वर्ष पांच अगस्त में पूरा कर एंबुलेंस जनसेवा को समर्पित कर दी गई है।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष शिवलाल शर्मा, महासचिव राम प्रकाश, कोषाध्यक्ष डॉ महेंद्र भारद्वाज, संयोजक सुनील बनियाल, सुरेश कुमार (स्वामी फिलिंग स्टेशन), संरक्षक योगराज जोगी, ठाकुर दलवीर सिंह, विजय पटियाल, कर्ण ठाकुर, युद्धवीर सिंह, हुसन सिंह, संजीव बैंस, दिनेश कुमार, रमेश चंद फौजी, नसीब सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, वशिष्ठ, मनोहर लाल शर्मा, अश्मिल अख्तर, सतीश कुमार, अजय जायसवाल, गुरबख्श सिंह, विजय टिल्लो, नरेश कुमार, रोशन लाल, राजकुमार, जोगिंदर पाल, सुरेंद्र कुमार, कर्नल तरसेम राणा, जगदीश शर्मा, देशराज, रजत ठाकुर, अजीत सिंह आदि ने सहयोग किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सचित्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें