मैहतपुर (ऊना)। क्षेत्र के साथ लगते गांव लोअर देहलां में 37 वर्षीय शेर सिंह पुत्र लाल चंद ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने सूचना मिलते ही शेर सिंह के परिजनों के बयान दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी के अनुसार उसके पति का बीमारी के चलते एक ऑपरेशन हुआ था, उससे वह परेशान रहता था। दूसरा उसका कारोबार पिछले काफी दिनों से मंदा चल रहा था, उसे लेकर भी वह मानसिक तनाव में रहता था। मानसिक तनाव के चलते उसके पति ने घर के कमरे में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।