फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कार की टक्कर से व्यक्ति घायल

Thu, 05 Jun 2025 06:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। मैड़ी खड्ड पुल पर कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल हुए व्यक्ति ने कार सवार पर जमीनी रंजिश और मुकद्दमेबाजी के कारण जानबूझ कर टक्कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज पाल निवासी मैड़ी ने अंब थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि बुधवार सुबह 8:30 बजे वह बाइक पर अंब जा रहा था। जब वह दर्शनी खड्ड मैड़ी पुल पर पहुंचा तो गांव के ही व्यक्ति ने, जिसके साथ इसकी दुकानों और जमीन के मुकद्दमे अदालत में चले हुए हैं, ने पीछे से उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार, जिससे वह घायल हो गया। एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें